रायपुर। तिल्दा में एक महिला के घर से 90 हजार के ज्वेलरी की चोरी हुई है। खरोरा के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने दुर्ग के गिरधारी नगर गई थी। घर में कोई नहीं था इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर चुरा ले गए।
मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह 8 बजे घर में पानी डालने आई नरेन्द्र मानिकपुरी की पत्नी ने घर का ताला खुला देखा। उन्होंने मकान मालकिन को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घर का मुख्य गेट तो बंद थाए लेकिन अंदर के सभी दरवाजे खुले थे।
चोरों ने भिखमचंद के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से एक अंगूठीए एक जोड़ी झुमकाए दो कान की खुंटीए तीन लॉकेट ;सभी सोने केद्धए तीन जोड़ी चांदी की पायलए एक जोड़ी बच्चों की चांदी की पायलए पांच जोड़ी चांदी की बिछियाए एक करधन और एक चांदी का ब्रेसलेट चुरा लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
