राजनांदगांव| पुराने विवाद पर प्रार्थी के घर के सामने जाकर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बहुजन समाज पार्टी के नेता शमशुल आलम सहित उसके दो साथी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि 25 मई की रात करीब 1 बजे शमशुल आलम अपने साथी शुभम भालाधरे और मुकेश साहू के साथ तुलसीपुर पहुंचा। जहां पुराने विवाद को लेकर राकेश खंडेलवाल के घर के सामने गाली गलौज की। दरवाजा खटखटाया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे परिवार डर गया। तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।
