मुंगेली। निरूशुल्क आयुष्मा कार्ड बनाने के लिए शिक्षक 500 रुपए ले रहा हैण् इस संबंध में शिक्षक से जनप्रतिनिधि के बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैण् दरअसलए पथरिया विकासखण्ड के कंचनपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शिक्षक राम सिंह राजपूत को सौंपा गया हैण्
एक ओर जहां घर घर जाकर मुफ्त में कार्ड बनाने का शासन का निर्देश हैए लेकिन शिक्षक आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले 500 रुपये लोगों से ले रहा हैण् ग्रामीणों से पैसे लेने पर शिक्षक से जनप्रतिनिधि ने सवाल कियाण् इस पर शिक्षक पैसे लेने के बात कहते हुए जबर्दस्ती नहीं लेने के साथ इस संबंध में शासन से कोई आदेश नही आने की दलील देने लगाण् मामले की उप सरपंच कंचनपुर वर्षा बाई मरकाम ने लिखित शिकायत मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी से की हैण्
