रायपुर, 12 फरवरी 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आकाशवाणी के माध्यम से होने वाले मासिक कार्यक्रम लोकवाणी में इस बार 14 फरवरी को ‘उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की इस 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी रविवार को किया जाएगा। इसका प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।
