रायपुर 12 फरवरी 2021
कलेक्टर डाॅ.एस.भारतीदासन ने रायपुर जिले के सभी नगरपालिका निगम के आयुक्तों, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित केन्द्र पोषित एवं राज्य पोषित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का शतप्रतिशत आधार सीडिंग करने के निर्देंश दिये है।
उल्लेखनीय हैं कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहें सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य एन एस ए पी पोर्टल शतप्रतिशत किया जाना है। उन्होंने आधार सीडिंग का कार्य 15 दिन के भीतर करने के निर्देंश दिये है।
