राजनांदगांव | सुरगी चौकी इलाके के मलपुरी चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 54 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। घटना रविवार शाम 4.30 बजे की है। सुरगी पुलिस ने बताया कि बेलटिकरी निवासी 54 वर्षीय कुलेश्वर साहू अपने निजी काम से घोरदा गए थे। जहां से अपनी बाइक में शाम में गांव लौट रहे थे। कुलेश्वर मलपुरी चौक के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कुलेश्वर के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट आई थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
