मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों की 9 हजार 494 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मनरेगा के तहत 11 लाख 78 हजार 374 जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत राज्य में 41 हजार 495 कार्य शुरू किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद जिले की 416 ग्राम पंचायतों में चल रहे 2 हजार 304 कार्यो में 52 हजार 341 श्रमिकों को काम उपलब्ध कराया गया है। बलौदाबाजार जिले की 536 ग्राम पंचायतों में एक हजार 386 कार्यो मंे 91 हजार 730 मजदूरों को, बलरामपुर जिले की 323 ग्राम पंचायतों में एक हजार 348 कार्यो में 19 हजार 132 मजदूरों को, बस्तर जिले की 330 ग्राम पचायतों में 3 हजार 436 कार्यो में 11 हजार 805 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह से बेमेतरा जिले की 307 पंचायतों में एक हजार 67 कार्यो के लिए 53 हजार 689 मजदूरों को, बीजापुर में 34 ग्राम पंचायतों में 76 कार्यो के लिए 3 हजार 198 मजदूरों को, बिलासपुर जिले की 505 ग्राम पंचायतों में 2 हजार 16 कामों में 61 हजार 25 मजदूरों को और दंतेवाड़ा जिले की 94 ग्राम पंचायतों में 176 कार्यो के लिए 6 हजार 925 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। धमतरी जिले की 329 ग्राम पंचायतों में 1094 कामों के लिए 42 हजार 856 मजदूरों को, दुर्ग जिले की 270 ग्राम पंचायतों में 1121 कामों के लिए 43 हजार 375 मजदूरों को, गरियाबंद जिले की 268 ग्राम पंचायतों में 1196 कार्यो के लिए 30 हजार 386 मजदूरों को और जांजगीर-चांपा जिले की 488 पंचायतों में 1406 कार्यो के लिए 1 लाख 4 हजार 887 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जशपुर जिले की 404 ग्राम पंचायतों में 3252 कार्यो के लिए 33 हजार 386 मजदूरों को काम दिया गया है। कांकेर जिले की 367 ग्राम पंचायतों में 1502 कार्यो के लिए 43 हजार 321 मजदूरों को, कवर्धा जिले की 433 ग्राम पंचायतों में 1274 कार्यो के लिए 73 हजार 352 मजदूरों को, कोण्डागांव जिले की 277 ग्राम पंचायतों में 1152 कार्यो के लिए 17 हजार 738 मजदूरों को, कोरबा जिले की 311 ग्राम पंचायतों में 853 कार्यो के लिए 16 हजार 86 मजदूरों को और कांकेर जिले की 367 ग्राम पंचायतों में 1502 कार्यो के लिए 43 हजार 321 मजदूरों को और कोरिया जिले की 250 ग्राम पंचायतों में 1902 कार्यो के लिए 28 हजार 413 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। महासमुंद जिले की 529 ग्राम पंचायतों में 2030 कार्यो के लिए 67 हजार 825 मजदूरों को, मुंगेली जिले की 320 ग्राम पंचायतों में 883 कार्यो के लिए 67 हजार 171 मजदूरों को, नारायणपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों में 379 कार्यो के लिए 6 हजार 208 मजदूरों को, रायगढ़ जिले की 693 ग्राम पंचायतों में 2881 कार्यो के लिए 31 हजार 969 मजदूरों को, रायपुर जिले की 269 ग्राम पंचायतों में 525 कार्यो के लिए 47 हजार 465 मजदूरों को, राजनांदगांव जिले की 766 ग्राम पंचायतों में 3855 कार्यो के लिए एक लाख 34 हजार 973 मजदूरों को और सुकमा जिले की 131 ग्राम पंचायतों में 477 कार्यो के लिए 18 हजार 178 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह से सूरजपुर जिले की 380 ग्राम पंचायतों में 1773 कार्यो के लिए 37 हजार 710 मजदूरों को और सरगुजा जिले की 389 ग्राम पंचायतों में 2131 कार्यो के लिए 31 हजार 230 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
