Home छत्तीसगढ़ CG : कार की खिड़की से निकलकर स्टंटबाजी, धमतरी-रायपुर रोड में युवकों...

CG : कार की खिड़की से निकलकर स्टंटबाजी, धमतरी-रायपुर रोड में युवकों ने किया हुड़दंग

49

धमतरी। धमतरी-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर लापरवाही की हद पार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो छाती गांव के पास का बताया जा रहा है, जहां कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की विंडो से आधे शरीर को बाहर निकालकर खतरनाक अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाईवे पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता था।

Previous articleगुनगुने पानी में मिक्स कर लें किचन में रखी ये दो चीजें
Next articleकंजिया में सुशासन तिहार के तहत विशेष शिविर सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान