छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला /शहर कांग्रेस कमेटी की देर शाम बहुप्रतीक्षित अनुमोदित सूची जारी की । लंबे समय से इस सूची का इंतज़ार कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को था। कांग्रेस की इस जम्बो कार्यकारणी में श्री सूरज शर्मा को शहर,जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति से उनके समर्थक और युवा साथियो में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

लंबे समय से लोकसभा,विधानसभा, एवम नगरीय निकाय चुनावों में पूरी निष्ठा समर्पण और सक्रियता से संगठन से जुड़ ,पार्टी-हित में कार्य करने के कारण उन्हें कार्यकारणी में सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इससे पूर्व सूरज शर्मा उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ,रेलवे सलाहकार समिति राजनांदगांव में बतौर सदस्य एवम सदैव जनहित में कार्य करने वाली, शहर की सर्वजनहित समिति के सह सचिव पद पर कार्यानुभव रखते हुए सक्रिय रूप से जनता से सीधे जुड़े हुए है।
इस नियुक्ति बाबत छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम,जिले के प्रभारी मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी, शहर अध्यक्ष आदरणीय कुलबीर छाबड़ा एवम नगर निगम की महापौर माननीया श्रीमति हेमा सुदेश देशमुख के प्रति पूर्ण विश्वास एवम आभार व्यक्त कर संगठन के वरिष्ट जनों के मार्ग दर्शन और साथियो के सहयोग से सदैव कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करने की अपनी निष्ठा दुहराई है।
