वाईडनर स्कूल के हर्षल वर्मा 95.4% अंकों के साथ प्रथम
राजनांदगांव | शहर की प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली शिक्षण संस्थान वाईडनर मेमोरियल सिनियर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगांव के कक्षा 10वी का सत्र 2024-25 का परीक्षा परीणाम शत् प्रतिशत रहा, इसमें 113 छात्र – छात्राएं सम्मिलित हुए जिसमें हर्षल वर्मा 95.4% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जोयेद हरभूषण ने 93.6% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, समीर सुखीजा 91.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया इन सभी छात्र-छात्राओं को मैनेजर फादर जोसेफ राज, प्राचार्य फादर टी. अमलासीलन, एवं शाला परिवार की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
