Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिले के 3799 से अधिक हितग्राहियों...

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिले के 3799 से अधिक हितग्राहियों का कराया जाएगा गृह प्रवेश

19

– जिले में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 29744 आवासों की स्वीकृति

राजनांदगांव। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जिले में वित्तीय वर्श 2024-25 में 34 हजार 742 पक्के आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 29744 आवासों की स्वीकृति कराकर 8249 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत राजनांदगांव जिले से 4358 से अधिक हितग्राहियों को सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया था।

मार्च 2025 से अब तक जिले में 3799 से अधिक हितग्राहियों के पक्के आवासों का निर्माण किया जा चुका है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान द्वारा 13 मई 2025 को सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जिले के 3799 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हितग्राहियों को सुशासन तिहार के तहत गृह प्रवेश कराया जाएगा। ग्राम स्तर पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवास मित्र, ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleराजनांदगांव : शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को दिलाने के लिए किया जा रहा लगातार कार्य : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
Next articleसाधु, संत और श्रद्धालुओं की आस्था को सर्वोपरि रख करें सिंहस्थ 2028 के सभी कार्य: मुख्यमंत्री डॉ.यादव