Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को दिलाने के...

राजनांदगांव : शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को दिलाने के लिए किया जा रहा लगातार कार्य : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

13

– समाधान शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं का हो रहा समाधान
– विधानसभा अध्यक्ष ग्राम टेड़ेसरा में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल
– विधानसभा अध्यक्ष ने लगभग 1 करोड़ 21 लाख रूपए के 22 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
– प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 565 आवास स्वीकृत
– 53 शौचालय निर्माण, 58 आयुष्मान कार्ड, 151 राशन कार्ड का वितरण
– नये पंचायत भवन की स्वीकृति दी, 16 लाख रूपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति

राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 1 करोड़ 21 लाख रूपए के 22 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 19 लाख हजार रूपए की लागत के नलकूप खनन हस्तपंप निर्माण कार्य, 11 लाख 30 हजार रूपए की लागत के हाई मास्क लाईट उच्चतर माध्यमिक शाला निर्माण कार्य, 38 लाख 95 हजार रूपए की लागत के हाट बाजार विकास कार्य, देवगुडी, मंच निर्माण व व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, 26 लाख रूपए लागत के सायकल स्टैण्ड व स्मार्ट बोर्ड उच्चतमर माध्यमिक शाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 76-2-1024x864.jpeg

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 565 आवास स्वीकृत हुए है। जिसके लिए सभी उन्होंने ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम टेड़ेसरा के लिए 53 शौचालय निर्माण, 58 आयुष्मान कार्ड, 151 राशन कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 1 करोड़ 22 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत सबसे ज्यादा मांग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली है। जिसे 1 से 2 वर्षों में सभी आवासों को पूर्ण करने का कार्य करना है।

उन्होंने ग्राम टेड़ेसरा के लिए नये पंचायत भवन की स्वीकृति दी तथा 16 लाख रूपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इस समाधान शिविर के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का समाधान हो रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य को मिले, इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 76-11-1024x644.jpeg

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत शासन प्रशासन आपके द्वार तक चलकर आए हैं और आप सभी अपनी समस्या बता सकते हैं। ग्राम के प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजना पहुंचे इसके लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनसामान्य को 1 रूपए प्रतिकिलो चावल मिलने पर लोगों को राहत मिली और पलायन की समस्या दूर हुई। इसी तरह मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन जैसी विभिन्न योजनाएं जनसामान्य के लिए बहुत उपयोगी है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम टेड़ेसरा, कोपेडीह, अंजोरा, देवादा, मगरलोटा, इंदावानी, ककरेल, ठाकुरटोला, सांकरा, धीरी, सोमनी, ईरा के गांव कलस्टर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। राजनांदगांव जिले लगभग कुल 1 लाख 87 हजार  आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 1 लाख 30 हजार आवेदन आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है तथा शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए है। लगभग 32 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैै। लक्ष्य के अनुसार आवासों की स्वीकृत होते रहेगी तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलेगा।  प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस के तहत सर्वे का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह महतारी वंदन योजना के आवेदन भी प्राप्त हुए है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी विभागों के स्टाल में जाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लाईसेंस सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने कहा कि महिलाएं सभी तरह के कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में स्वच्छता के लिए विशेष कार्य किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पे्रेरणा से घर-घर में शौचालय बनाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि नीर व नारी अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है तथा सभी के सहयोग से सोख्ता गड्ढा बनाया जा रहा है। उन्होंने किसानों को गर्मी में धान की फसल नहीं लगाने के लिए आह्वान किया तथा फसल चक्र परिवर्तन के लिए कार्य करने कहा।

शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ने जिले के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा उद्यानिकी विभाग की ओर से 5 हितग्राहियों को बीज का वितरण, मत्स्य विभाग की ओर से जाल एवं आईस बाक्स वितरण, 5 किसानों को अरहर वितरण प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा आयुष्मान वय वंदना कार्ड प्रदाय किया गया। उन्होंने नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न किया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य देव कुमार साहू, सौरभ कोठारी, सुमित उपाध्याय, जनपद पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय, सरपंच टेड़ेसरा खिलेश्वर साहू, भावेश बैद्य, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, जनपद सीईओ राजनांदगांव मनीष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Previous articleनर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज” – मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में मनाया इंटरनेशनल नर्सेस डे
Next articleराजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिले के 3799 से अधिक हितग्राहियों का कराया जाएगा गृह प्रवेश