रायपुर. रेल यात्रियों की सुविधाओं और उनकी मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 12 लोकल ट्रेन 12 फरवरी से शुरू करने जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण लगभ्ाग ग्यारह महीने से बंद पड़ी लोकल ट्रेन शुक्रवार से शुरू होंगी।वहीं 12 लोकल ट्रेनों के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी। रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल्ावे के बिलासपुर-रायपुर-डोंगरगढ़ के मध्य 12 ट्रेन चलेगी। जिसमें बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर सवारी,बिलासपुर-रायपुर बिलासपुर मेमू स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग रायपुर मेमू स्पेशल ट्रेन, रायपुर-डोंगरगढ़ बिलासपुर मेमू स्पेशल ट्रेन शामिल है।ज्ञात होकि कोरोना संकट काल में रायपुर से लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं। इस परेशानी को ध्यान में रखकर रायपुर रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड ने लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसपर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। लोकल ट्रेन शुरू करने के लिए नईदुनिया ने प्रमुख्ाता से उठाया था।
आगामी निर्देश तक जारी रहेगागाड़ी संख्या 08261/ 08262 बिलासपुर-रायपुर बिलासपुर सवारी स्पेशल ट्रेन का 12 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08727/08728 बिलासपुर-रायपुर बिलासपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 13 और 14 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08703/08704 रायपुर-दुर्ग रायपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08705/ 08706 रायपुर-डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी से
गाड़ी संख्या 08709/ 08710 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल ट्रेन 2 और 13 फरवरी से।
इन गाड़ियों का परिचालन रेल प्रशासन के आगामी निर्देश तक जारी रहेगी।
बोर्ड ने भेजा था ट्रेन चलाने का प्रस्ताव
कोरोना संकट काल में रायपुर से लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से काफी लोग परेशान हो रहे थे। बोर्ड से हरी झंडी मिलने पर शुक्रवार से लोगों को राहत होगी। क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन से अभी 22 ट्रेनें स्पेशल के नाम से गुजर रही हैं। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति थी।वहीं किराया अधिक होने के कारण कम पैसे में रोजाना लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्क्ते हो रही थी। मार्च से पहले रायपुर से भिलाई- दुर्ग के लिए आम जनता को 10 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन लोकल ट्रेन बंद होने से स्पेशल ट्रेनों में 175 रुपये देने पड़ रहे हैं।
रायपुर से बिलासपुर, रायपुर से दुर्ग-भिलाई, डोंगरगढ़, विशाखापटनम समेत 15 से 20 लोकल ट्रेनों को पहले की तरह चलाने का प्रस्ताव रेल मंडल ने भेजा था।
