एनएसयूआई ने की कार्यवाही की मांग
० फटाका फोडऩे वाले वाहनो सख्ती बरते प्रशासन – राजा
राजनांदगांव . एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वो के चलते अपने वाहन पर फटाका लगाकर फोड़ते हैं और अपने वाहनो से तेज ध्वनि करते हैं जिससे वहां के आसपास चलने वाले लोग अचानक डर जाते हैं जिसके कारण अपराध बढऩे की संभावनाएं बढ़ जाती है।

एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक आदित्य वैष्णव एवं ऋषभ निर्मलकर ने बताया कि असामाजिक तत्वों का के कारण तेज वाहनों एवं पटाखे की आवाज की गतिविधियां में वृद्धि हुई है जो कि एक निंदनीय है हम आपसे मांग करते हैं कि तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक आदित्य वैष्णव ऋषभ निर्मलकर, कुशल रजक, मयंक मेश्राम, शाहिल, यागेश, संजय आदि मौजुद थे।
