बिलासपुर. एक दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने द विजडम ट्री फाउंडेशन के पौधारोपण मुहिम “एक कन्या के तहत सकरी रोड स्थित रामा लाइफ सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने कालोनी में पौधे लगाते हुए हरियाली का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पौधारोपण करने प्रेरित किया।
गृहमंत्री साहू चौकसे ग्रुप आफ कालेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष जायसवाल एवं विजडम ट्री फाउंडेशन की निर्देशिका पलक जायसवाल के रामा लाइफ सिटी स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों को प्रथम पुत्री के आगमन पर आशीर्वाद भी दिया।मालूम हो कि फाउंडेशन द्वारा शहर में जन्मी हर बालिका के लिए और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिकोण से लगातार पौधों का रोपण करने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शासन स्तर पर तो प्रयास जारी है।
इसी कड़ी में अब कालोनियों और अन्य क्षेत्रों में भी पौधारोपण को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। यही वजह है कि अब पौधों के रोपण के साथ संरक्षण की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गृहमंत्री सकरी रोड से रामा लाइफ सिटी पहुंचकर पौधारोपण करने के साथ ही कालोनी को हरा-भरा रखने प्रेरित भी किया। पेड़ों की कटाई की वजह से पर्यावरण पर इसका काफी असर पड़ रहा है।ऐसे में लोगों को पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण के लिए विभिन्ना माध्यमों से प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान जय नारायण चौकसे मैनेजिंग ट्रस्टी एचके कल्चुरी एजुकेशन ट्रस्ट, पूनम चौकसे ट्रस्टी एचके कल्चुरी एजुकेशन ट्रस्ट, अनुपम चौकसे सेक्रेटरी चौकसे ग्रुप आफ कालेजेस सहित कालोनीवासी मौजूद रहे। इन्होंने पौधारोपण करने के बाद कालोनी में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
