रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली की ओर से आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा – 2021 आगामी सात फरवरी को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से दो बजे एवं तृतीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित सात परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी।इसके लिए कंट्रोल प्रभारी एसके पटले, डीपीसी राजिव गांधी शिक्षा मिशन को बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-2020 को 14 फरवरी दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 और द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित 69 परीक्षा केंद्रो में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान आबंटित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा में अनैतिक कार्यों की रोकथाम के लिए गठित दल सतत निरीक्षण करेंगे। एसएससी की परीक्षा 14 फरवरी कोकर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से आयोजित संयुक्त हायर सेकेंडरी स्तरीय परीक्षा -2019 टियर-।। परीक्षा 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं दृष्टि विकलांग अभ्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 11.20 बजे तक होगी। इसी तरह कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक एवं हिन्दी प्राध्यापक परीक्षा-2020 टियर-।। की द्वितीय पाली दोपहर एक से तीन बजे तक एवं दृष्टि विकलांग अभ्यार्थियों के लिए दोपहर एक बजे से 3.40 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र में संचालित की जाएगी।
