(यंग इण्डिया फाउण्डेशन की अनूठी पहल)
राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित संस्था गायत्री विद्यापीठ में बुधवार को प्रात: विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए।
शाला की हिन्दी विभागाध्यक्ष उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन का उद्देश्य बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाना एवं सावधानी बरतना था। यंग इण्डिया फाउण्डेशन के सदस्य निकुंज सिंघल ने कहा कि यंग इण्डिया एक समाजसेवी संस्था है जो समय-समय पर सामाजिक समस्याओं के निदान हेतु अपने अथक परिश्रम व प्रयास से अपना योगदान दे रही है। आए दिन बढ़ते हादसों पर रोक लगाना हम सबका दायित्व है। हम सब मिलकर इस दिशा में कार्य करें। श्रेयांश पारख द्वारा भी सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रणय बोहरा द्वारा भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।

इस आयोजन में ट्रेफिक विभाग का भी विशेष योगदान रहा जिसमें टीआई अजय खरे, हेड कांस्टेबल कपिल श्रीवास्तव, ट्रेफिक डिपार्टमेंट से अशोक साहू द्वारा यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में यंग इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नियम संबंधी प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेफिक सिंबाल का महत्व एवं उसके प्रयोग की जानकारी दी गई।
इस अवसर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकान्त जी चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्कूल प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, तामेश्वरी साहू, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
