Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी, तीन आरोपियों के...

राजनांदगांव: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी, तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

31

राजनांदगांव। जिले के चिचोला, डोंगरगांव और डोंगरगढ़ आबकारी वृत्तों में अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में आबकारी विभाग ने देशी-विदेशी मदिरा, कच्ची शराब और एक वाहन समेत सामग्री जब्त की है। तीनों कार्यवाहियों में कुल तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जबकि एक मामला अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

चिचोला वृत्त में महाराष्ट्र निर्मित मदिरा और बाइक जब्त
दिनांक 16 अप्रैल को आबकारी उप निरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी गुमान सिंह से 20 पाव (3.6 बल्क लीटर) महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री और हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में हमराह अनिल सिन्हा और मनीष रजक शामिल थे।

डोंगरगांव में नाले के पास 40 बल्क लीटर कच्ची शराब बरामद

घटना 12 अप्रैल की है, जब गवालिंडिह स्थित नाले के पास अज्ञात आरोपी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में 40 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, पाइप, झुकनी व अन्य निर्माण सामग्री बरामद की गई। यह कार्यवाही सहायक आयुक्त श्री यदुनंदन राठौर के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई। टीम में मिलाप मांडवी, किशोरी कोर्राम और दीपक सिन्हा शामिल रहे। अज्ञात आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डोंगरगढ़ में दो स्थानों पर छापेमारी, दो गिरफ्तार
15 अप्रैल को आबकारी वृत्त डोंगरगढ़ की टीम ने बेलगांव में आरोपी मुकेश कुमार से 15 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा पलादूर चौक में आरोपी मंथिर भारती से 17 पाव विदेशी मदिरा जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) ख के तहत कार्यवाही की गई। इस टीम में वृत्त प्रभारी अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक लाल सिंह राजपूत और आरक्षक भोजराज उइके शामिल थे।

Previous articleईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया, इसके विरोध में प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस, कार्यकर्ता को नहीं दफ्तर
Next articleमौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में इस बार बादल खूब बरसेंगे, औसत बारिश110 फीसदी तक