राजनांदगांव । कोरोना संक्रमण से जनता के बचाव के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक बढ़़ाया है और इस दरमियान गरीब परिवारों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी प्रशासनिक अम्ले की उपस्थिति में जलबांधा पवनतरा एवं देवार डेरा में भोजन सामग्री लेकर पहुंचे और उसका वितरण किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष पदम कोठारी जिले के सभी विकास खंडों में पहुंच कर हालात का जायजा लेते हुए सहयोग प्रदान कर रहे है इसी क्रम में वे ग्राम जालबंाधा, पवनतरा, देवार डेरा पहुुंच कर जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध कराया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष कोठारी ने कहा कि कोरोना महामारी जिले में ही नहीं पूरे विश्व में भयंकर रूप से फैला हुआ है और इससे बचने का एकमात्र बहुमूल्य उपाय फिजीकल डिस्टेंस व स्यवं की एवं आस पास की साफ सफाई है संकट की इस दौर में छ.ग. देश का पहला ऐसा राज्य है जो अपनी जनता को खाद्यान सामग्री एवं रोजगार मूलक काम उपलब्ध करा रही जिसका फायदा सीधा जनता को मिल रहा है भ्रमण के दौरान ग्राम पवनतरा एवं देवार डेरा में 50 निर्धन परिवार को नायब तहसीलदार खंूटे थानेदार कुंभकार की उपस्थिति में 5 किलो चावल एवं दाल का पैकेट वितरण किया राशन कार्ड से वंचित परिवारों को तत्काल आवेदन देने को प्रोत्साहित किया ताकि नियमित खाद्य सामग्री मिल सके साथ ही कोरोना महामारी को भगाने के लिए फिजिकल डिस्टेंस के संबध में जनजागरूकता स्वयं फिजिकल डिस्टेेंस बनाते हुए किया। जिला अध्यक्ष कोठारी के साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोतीलाल साहू, भूखन बंजारे जनपद सदस्य ग्राम पवनतरा के सरपंच बसंत टंडन, उप सरपंच चंद्रेश वर्मा आदि उपस्थित थे।।
