देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,984 हो गई है, जिसमें 15,474 सक्रिय हैं, 3870 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 640 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 64, आंध्र प्रदेश में 56, गुजरात में 94 और कर्नाटक में सात नए मामले सामने आए
सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से आयात व निर्यात (एक्जिम) से संबंधित माल ढुलाई में गिरावट को देखते हुए देश के सभी 12 प्रमुख बंदरगाहों से तीन महीने के लिए किराया कम करने तथा शुल्क व जुर्माना नहीं वसूलने को कहा है। सरकार ने इन प्रमुख बंदरगाहों से कहा है कि माल की ढुलाई में जिस अनुपात में कमी आई है, उसी अनुपात में किराया भी कम किया जाना चाहिए।
