राजनांदगाँव । नगर देवांगन समाज राजनांदगाँव द्वारा समाज की कुलदेवी मां परमेश्वरी महोत्सव के अवसर पर मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन १६ फरवरी २०२१ दिन मंंगलवार पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम गौरव पथ मे किया जायेगा । विगत दिनो मां परमेश्वरी भवन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर चिखली राजनांदगाँव में आयोजित बैठक मे उक्त निर्णय लिया गया है । आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है । जिसमे महेश देवांगन ममता नगर राजनांदगाँव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । अध्यक्ष के विशेषाधिकार अनुसार निम्न कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें डॉ. पे्रम देवांगन, उदेराम देवांगन, सुन्दर लाल देवांगन, मोरध्वज देवांगन एवं मुकेश चमन देवांगन को उपाध्यक्ष, रीतेश देवांगन सचिव, गिरीश देवांगन कोषाध्यक्ष, दिलीप देवांगन एवं राजेन्द्र देवांगन सहसचिव, अरविन्द महाजन एवं रामचन्द्र देवांगन को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है ।
आयोजन के लिये युवाओं की कनिष्ठ समिति भी गठित की गई है जिसमें भीष्म देवांगन अध्यक्ष, गोपी लाल देवांगन, किशन देवांगन, डोमेन्द्र देवांगन, विश्वनाथ देवांगन एवं डॉ. चंचल देवांगन को उपाध्यक्ष, धनेश्वर प्रसाद देवांगन सचिव, प्रतीक देवांगन कोषाध्यक्ष, रमाकांत देवांगन, पवन देवांगन एवं प्रमोद देवांगन को सहसचिव, दीपक देवांगन को मिडिया प्रभारी मनोनीत किये गये । समिति के संरक्षक मण्डल में क्रमश: श्री झम्मन लाल देवांगन, श्री बी.के. देवांगन, श्री के.के.देवांगन श्री मणीराम देवांगन, श्री बंसून देवांगन, श्री भूषण देवांगन, श्री शिवकुमार देवांगन, श्री मूलचंद देवांगन श्री भुपेन्द्र देवांगन,श्री सूरजभान देवांगन, श्री गौतम देवांगन, श्री प्रकाश देवांगन, श्री दिलीप देवांगन, श्री नीलकंठ देवांगन, श्री हूबलाल देवांगन, श्री अजय देवांगन, श्री चूड़ामणी देवांगन, श्री ईश्वर देवांगन, श्री संजीव देवांगन, श्री खिलावन देवांगन एवं श्री मोती लाल देवांगन को चुने गये ।
