0 नागरिक ने न्यायालय, पुलिस ने राजनैतिक दल और प्रशासन ने नगर निगम को पछाड़ा0 पी-4 सद्भभावना क्रिकेट मैच
राजनांदगांव। पी-4 प्रशासन, पुलिस, प्रेस और पब्लिक की टीमे दूसरे सद्भभावना क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कल शनिवार को कमला काॅलेज मैदान में भिड़ेगी। शुक्रवार को पुल ए में पुलिस इलेवन ने 38 रन से राजनैतिक दल को और पुल बी में नागरिक इलेवन ने न्यायालय इलेवन को और अंतिम लीग मैच में प्रशासन इलेवन ने नगर निगम को करारी शिकस्त देते सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रेस क्लब पहले ही पुल ए से अधिक अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। स्पर्धा के तहत आज सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर ओंकार यदु, एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, एएसपी सीपी नंद, एएसपी यातायात गजेन्द्र सिंह, सीएमओ डाॅ. मिथलेश चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।पी-4 द्वारा आयोजित की जा रही दूसरी सद्भभावना क्रिकेट टूर्नामेंट में लीग राउंड के अंतिम दिन खेले गए पहले मैच में नागरिक इलेवन ने न्यायालय इलेवन को 13 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नागरिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते 77 रन बनाए थे। नागरिक इलेवन की ओर से निशांत राठौर 16, अजय पांडे 13, योगेश बागड़ी व ईश्वर सिन्हा ने 12-12 रन बनाए थे। 78 रन का पीछा करने उतरी न्यायालय इलेवन की टीम ने वीरेन्द्र जैन 15, जितेन्द्र वैष्णव के दस रन की बदौलत महज 64 रन पर ही सिमट गयी। पुल बी के एक अन्य मैच में प्रशासन इलेवन ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते नगर निगम के जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रशासन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते सात विकेट पर 65 रन बनाए थे।

जिसमें कुशल साहू 15, एसडीएम मुकेश रावटे 13 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में नगर निगम के खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पूरी टीम 47 रन पर आऊट हो गयी। इस मैच में जहां प्रशासन इलेवन की ओर चार बल्लेबाज और नगर निगम की ओर से पांच बल्लेबाज रन आउट हुए। आज पुल ए में एकमात्र मैच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेवन ने राजनैतिक दल को 38 रन से करारी शिकस्त देते सेमीफाइनल में पहुंची। पुलिस टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पर्धा में सर्वाधिक 97 रन का स्कोर बनाया। जिसमें अश्वनी यदु 23, अब्दुल समीर 22, अथर अली 18 और मनीराम रावटे ने 16 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजनैतिक दल की टीम 59 रन पर ही सिमट गयी। इस मैच में जीत के सहारे पुलिस टीम पुल ए में दूसरे स्थान में रही। वहीं प्रेस क्लब अपने सभी मैच जीतकर पुल ए टाॅप पर रही।
स्पर्धा में आज खेले गए मैचों के मैन आॅफ द मैच नागरिक इलेवन के ईश्वर सिन्हा, पुलिस इलेवन के अश्वनी यदु और प्रशासन इलेवन के रमेश चंदेल को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।0 आज के मैच
सुबह 10 बजे काेरोना वारियर्स स्वास्थ्य टीम विरूद्ध कोरोना वारियर्स नागरिक0 पहला सेमीफाइनल मैच
दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब विरूद्ध प्रशासन इलेवन0 दूसरा सेमीफाइनल मैच
दोपहर 2 बजे पब्लिक इलेवन विरूद्ध पुलिस प्रशासन
