Home छत्तीसगढ़ CG : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र...

CG : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

21

शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति और 12 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पेण्ड्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन केन्द्राधिकारी से आज दिनांक तक मूल्यांकित एवं अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की विषयवार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्राधिकारी को मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए 12 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा भी उपस्थित थे।

Previous articleCG : बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ा हुआ SECL कर्मी, गाज गिरने से मौत
Next articleमध्यप्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा