Home छत्तीसगढ़ CG : बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ा हुआ SECL कर्मी,...

CG : बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ा हुआ SECL कर्मी, गाज गिरने से मौत

23

रायगढ़। जिले में एसईसीएल कर्मी की गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार राठिया निवासी फरकानारा जोबी जो कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरौद में स्थित एसईसीएल के खदान में काम करता था। बीती रात करीब 11 बजे अपना काम खत्म करके वह वापस अपने घर लौट रहा था, इस बीच मौसम में आये बदलाव की वजह से बारिश होने के दौरान वह बारिश से बचने पतरापाली और टेरम के बीच एक पेड़ के नीचे रूका हुआ था, इसी दरम्यान आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आज सुबह पेड़ के नीचे उसकी लाश मिलने की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को मिली। इसके बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleCG : जिला पंचायत महासमुंद की स्थायी समिति गठन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त
Next articleCG : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण