रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की मातृशक्तियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी मदद मिल रही है।
श्याम नगर रायपुर की निवासी पूजा यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मैं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हूं। जो मेरी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्रीमती पूजा ने कहा, ‘‘अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है और आर्थिक तंगी के कारण उसे कोई परेशानी नहीं होगी।’’







