भिलाई | केन्द्रीय सचिवालय हिंदी परिषद एवं केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता (हिंदीत्तर भाषी सरकारी कर्मचारियों के लिए) एक साथ आयोजित हुआ था, जिसमें एचएससीएल के वंदना चौधरी एवं प्रभूलाल को ‘‘अखिल भारतीय हिंदी भाषी क्षेत्र द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार’’ के रूप में सम्मानजनक नकद राशि एवं प्रतीक चिन्ह, प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया ।

वंदना चौधरी एवं प्रभूलाल को यह पुरस्कार केन्द्रीय सचिवालय हिंदी परिषद एवं केन्द्रीय जल आयोग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजभाषा संगोष्ठी एवं अखिल भारतीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद, राज्य सभा एवं सदस्य-संसदीय राजभाषा समिति, विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा, अध्यक्ष, केन्द्रीय जल आयोग, पदेन सचिव, भारत सरकार के कर-कमलों द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किया गया ।
इस उपलब्धि पर निशीथ कांति दास, आंचलिक प्रमुख एचएससीएल सहित एफएसएनल के राजभाषा अधिकारी एवं केन्द्रीय सचिवालय हिंदी परिषद भिलाई-दुर्ग शाखा के शाखा मंत्री छगन लाल नागवंशी एवं जगमोहन सिन्हा, पूर्व प्रशिक्षण अधिकारी, केन्द्रीय आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग ने अनेकानेक हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
