भिलाईनगर-फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (कोनोइके ग्रुप) श्री तादाहिको कोनोइके, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कोनोइके गुुप के मुख्य आतिथ्य एवं श्री फुजीवरा तोशिहिरो, अध्यक्ष एवं निदेशक-एफएसएनएल, श्री सुनील कुमार दीक्षित, भावी मुख्य कार्यपालक अधिकारी-एफएसएनएल एवं श्री पंकज त्यागी, महाप्रबध्ंाक (का. एवं प्रशा.)/विधि के विशेष आतिथ्य मे ‘‘निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व ’’ के तहत् एम्बुलेंस वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तादाहिको कोनोइके ने कहा-कोनोइके ट्राॅसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के संस्थापक श्री चुजिरो कोनोइके ने सन 1880 में की थी, वे एक नीजि व्यापारी थे।भारत की अर्थव्यस्था का सतत विकास इस्पात उदयोग पर निर्भर करता है।इस्पात उदयोग में एफएसएनएल का राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य कर रहा है। वर्तमान परिवर्तन के दौर में एफ.एस.एन.एल.का एक महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके साथ ही, विकास के लिए असीम संभावनाएं है।
विशेष अतिथि श्री फुजीवरा तोशिहिरो ने कहा कि-एफएसएनएल द्वारा किए जाने वाले कार्य उस काम से मेल खाता है, जिसे हम जापान में एक सदी से भी अधिक समय से कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि एक-दूसरे से सीखकर हम जबरदस्त तालमेल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि- मैं स्वयं एफएसएनएल के सभी इकाईयों में जाकर अवलोकन करूंगा और एफएसएनएल के बढ़ोत्तरी के लिए काम करूंगा।
विशेष अतिथि श्री सुनील कुमार दीक्षित ने कहा- ‘‘कोनोइके एवं एफएसएनएल अब एक हो चुका है, अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना, सुरक्षा प्रथम को पालन करते हुए सिस्टम में सुधार कर कर्मचारियों के हित संवर्धन में काम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।’’
विशेष अतिथि श्री पंकज त्यागी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि-भारतीय इस्पात उदयोग के विकास में एफएसएनएल का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। अब हम कोनोइके गु्रप में शामिल हो चुके हैं। कोनोइके गु्रप के साथ जुड़कर हम नई उर्जा एवं नए उत्साह और एफएसएनएल के सभी कार्मिकों के साथ उत्पादन के साथ प्रत्येक क्षेत्रों में अनवरत सहयोग की आशा करते हंै।
तदुपरांत स्वर्ण जयंती उदयान में श्री तादाहिको कोनोइके एवं फुजीवरा तोशिहिरो ने वृक्षारोपण किया तथा एफएसएनएल(कोनोइके गु्रप) के द्वारा निगमित सामाजिक उत्तदायित्व (सीएसआर) के तहत् छत्तीसगढ़ एकता हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर, रायपुर, जय शकुन्तला वेलफेयर फाउण्डेशन, बलरामपुर, परंपरा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, राजनांदगाॅंव, श्री गणेश विनायक फाउण्डेशन, रायपुर श्री सत्य सांई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, नवा रायपुर और उदयाचल, राजनांदगाॅंव (छत्तीसगढ़) को श्री तादाहिको कोनोइके एवं फुजीवरा तोशिहिरो के कर कमलों द्वारा एम्बुलेंस की चाबी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए एफएसएनएल के महाप्रबंधक (का. एवं प्रशा.)/विधि श्री पंकज त्यागी ने कहा कि-एफएसएनएल अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व(सीएसआर) के तहत् वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत् रू. 1 करोड़ 37 लाख 98 हजार 776 की राशि खर्च की तथा हम सीएसआर के तहत् एफएसएनएल की ओर से अनेकों कार्य संपादित किए हैं।
जापान से एफएसएनएल प्रथम दौरे पर कोनोइके ग्रुप के चेयरमेन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री तादाहिको कोनोइके से यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात किया और सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली । अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल दीप प्रज्जवलन किया गया ।
सभी कर्मचारियों ने कोनोइके ग्रुप समूह के चेयरमेन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री तादाहिको कोनोइके का जापान से छत्तीसगढ़ भिलाई स्थित एफएसएनएल निगमन कार्यालय पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य दूरस्थ अंचलों से पधारे विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकांे ने श्रीफल एवं शाॅल तथा प्रतीक चिन्ह एवं चावल, गुलाल का तिलक लगाकर सभी अतिथियों का भारतीय परंपरानुसार अभिनंदन किया और गणमान्य नागरिकों एवं चिकित्सकों ने अपने-अपने विचार रखते हुए एफएसएनएल द्वारा सीएसआर के तहत् किए जा रहे परम पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुनीता पंडित एवं श्री छगन लाल नागवंशी ने किया और जापानी भाषा में अनुवाद सुश्री रूचि ने किया। इस अवसर पर एफएसएनएल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, समाचार पत्रों के ब्यूरो प्रमुखों, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
