गंडई पंडरिया स्थानीय स्वर्गीय पंडित देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई जिला केसीजी में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा मौखिक अधिकार विषय पर अंतर विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्राध्यापक टीएल वर्मा राजनीतिक विज्ञान उपस्थित रहे। मौलिक अधिकार विषय पर बात रखते हुए जीवन में उनके महत्व पर विचार से बताया गया। साथ ही मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के भाग 3 में उल्लेखित अधिकार है, जो हर नागरिक को दिया गया है।
ताकि उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा हो सके। व्याख्यान में इस बात पर भी विशेष प्रकाश डाला की स्वतंत्रता पूर्व समाजिक प्रयासों की असमानताओं को किस प्रकार मौलिक अधिकारों का प्रयोग करके खत्म किया जा सकता है। विशेष रूप से उनका उपयोग अस्पष्टता को समाप्त करने और इस पर प्रकार धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए भी किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर डीपी कुर्रे की अनुमति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष शिल्पी देवांगन द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के अन्य विभाग के प्राध्यापक नारायणी सोनी (गणित)ओम कुमारीसाहू( हिंदी) सम्मालित हुए।
