सांसद संतोष पांडे आज रविवार को जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दी. मीडिया प्रभारी जय शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे विकासखंड मोहला के घोर वनांचल ग्राम मोहभट्टा में आयोजित दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता में रामायण स्वर चौपाई के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के आयोजक श्री चिंताराम सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जहां सांसद का स्वागत आदिवासी नृत्य के माध्यम से किया गया. उसके उपरांत सांसद ने विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम खुर्सीपार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया समापन के भाषण में क्रिकेट और कबड्डी की तुलना करते हुए सांसद ने बताया कि क्रिकेट एक बॉलर और बैट्समैन का खेल है जबकि कबड्डी में सभी खिलाड़ी सक्रिय रहते हैं. विजयी टीम को सांसद ने बधाई देते हुए हारी हुई टीम का उत्साहवर्धन किया.

समीप के ग्राम चिल्हाटी में आयोजित निषाद समाज के सामाजिक भवन का भूमि पूजन तथा पानी टंकी की आधारशिला के कार्यक्रम में अयोध्या में निर्माण होने वाले राम मंदिर से प्रसंग जोड़ते हुए सांसद ने निषाद राज गुहा को याद करते हुए प्रभु श्रीराम के संवाद का सस्वर गायन कर भावार्थ स्पष्ट किया कि समर्थ व संसाधन विहीन मनुष्य के भी एक दूसरे के लिए अपरिहार्य हैं. मंच से सांसद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुक्त हस्त से दान करने का आह्वान किया साथ ही अंबागढ़ चौकी शहर में आयोजित शोभा यात्रा में उपस्थित होकर राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष का उल्लेख करते हुए प्रत्येक घर से मंदिर के लिए दान की आकांक्षा की है. दौरे का अंत अंबागढ़ चौकी के ग्राम झिटिया में डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति के अनावरण से किया कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों के बीच आजाद भारत के लिए डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा अनेक रियासतों के भारत वर्ष के रूप में संविलियन उपरांत गणतंत्र के लिए बनाए गए संविधान की आवश्यकता को पूर्व की तुलना में आज प्रासंगिक बताया कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे के साथ पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव संजीव शाह पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घांसी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं व्यवस्थापक श्री अरुण यादव मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी राजेश सिंगी जी मेहतरू नेताम दिलीप वर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

