Home छत्तीसगढ़ CG : बुआ के बेटे को चाकू मारा…

CG : बुआ के बेटे को चाकू मारा…

26

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अपराध का ग्राफ फिर से बढ़ते हुए नजर आ रहा है। पुलिस की गश्त और मुस्तैदी के बीच भी अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी लूट, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के उरला इलाके में युवक पर चाकू से हमला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला इलाके के सतनामी चौक में इस घटना को अंजाम दिया गया है। यहां पुराने पारिवारिक विवाद के चलते मोहित चतुर्वेदी ने अभिषेक गेंड्रे नामक युवक को चाक़ू मार दिया। इस घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में उरला पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक रिश्ते में भाई है। आरोपी मोहित घायल युवक अभिषेक की बुआ का बेटा है।

Previous articleCG : एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती
Next articleCG : प्रसिद्ध गायक शान छत्तीसगढ़ यात्रा पर पहुंचे,