राजनांदगांव. जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मानपुर पुलिस ने ग्राम भर्रीटोला में सट्टा-पट्टी लिखते युवक को हिरासत में लिया है. मानपुर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम कैलाश पिता सोहन सिंह उम्र 67 साल निवासी कलारपारा नवागांव बताया जाता है. आरोपी के पास से 515 रूपये नगद तथा सट्टा-पट्टी बरामद की गई. उसके खिलाफ 4क जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.
