राजनांदगांव. घरेलु विवाद पर एक युवक ने अपने बड़े भाई की पिटाई कर दी. मामला गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धौराभांठा का है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. गातापार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चरण लाल पिता स्व. कुंजलू सिमकर उम्र 70 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तथा उसका छोटा भाई टीकम सिमकर अलग-अलग रहते हैं. 8 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे वह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान उसका छोटा भाई टीकम आया और घर छोड़ने की धमकी देते हुए मारपीट की. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है.
