राजनांदगांव. चूहामार दवाई खाने से एक युवती की मौत हो गई. कारण अज्ञात है. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. अस्पताल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती का नाम तिलेश्वरी पिता गुहाराम उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम बोड़ेना जिला बालोद बताया जाता है. मृतका के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवती ने चूहामार दवाई खा ली थी. स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
