छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एडमिशन प्रक्रिया बढ़ाई – राजा यादव
राजनांदगांव। राजनांदगांव एनएसयू आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि गत् दिनों शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य को दुर्ग विश्वविद्यालय के कुल सचिव के नाम मांग पत्र सौपा गया था।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि हमरे कुल सचिव से दूरभाष से चर्चा कि और कहा कि 12वीं के पूरक के परीक्षा परिणाम विगत् दिनों घोषणा की गई थी। साथ ही महाविद्यालय में स्नातक के प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी जिससे की पूरक आए विद्यार्थियों को महाविद्यालय में एडमिशन नही मिल पा रहा था।

उसी प्रकार महाविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के पूरक परिक्षा परिणाम भी रूके थे जिसके कारण छात्रों ने पी जी स्नाकोत्तर में एडमिशन के लिए महाविद्यालय के चक्कर लगाते थक चुके थे क्योकि एडमिशन प्रक्रियाए बंद हो चूंकि थे।
जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि हमने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल दुर्ग विश्वविद्यालय कुलसचिव से बात की और कहा कि जिन – जिन महाविद्यालय में सीटे रिक्त है वहा तत्काल पुन: एडमिशन के लिए आदेश जारी किया जाये । उन्हों छात्रहित को ध्यान में तत्काल फैसला लिया और हमारे इस मांग को पूर्ण किया। जिसके लिए राजनांदगांव एन एस यू आई उनका धन्यवाद ज्ञापित करती है।

