राजनांदगांव शहर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नकेल कसने के लिए विद्युत वितरण कंपनी होली त्योहार के पहले वृहद स्तर पर अभियान चला रही है। इसके लिए कंपनी ने 20 टीम तैनात कर दिए हैं, इस टीम ने एक ही दिन में शहर के ईस्ट एवं वेस्ट जोन में 274 बकायादार उपभोक्ताओं से 21 लाख 15 हजार रुपए की बकाया राशि वसूल की है। वहीं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 282 बकायदारों का कनेक्शन काटी दी गई है।
राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने विद्युत कंपनी ने 20 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम तैनात की है, जो शहर के 51 वार्डों में चिन्हांकित बकायेदारों के घर जाकर बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही कर रही है। इस दौरान बकायेदार दौड़ते भागते बिजली बिल का भुगतान करने पहुंच रहे हैं।
राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता आरके गोस्वामी ने बताया कि शहर के पूरे 51 वार्डों में घरेलू एवं गैर घरेलू कनेक्शनों पर 2 करोड़ 90 लाख रुपए बिजली का बिल बकाया है। इसके वसूली के लिए सत कार्यवाही की जा रही है।
