Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : महिला प्राध्यापकों एवं स्टाफ हेतु “वित्तीय जागरूकता एवं बैंक में...

राजनांदगांव : महिला प्राध्यापकों एवं स्टाफ हेतु “वित्तीय जागरूकता एवं बैंक में बचत योजना” विषय पर व्याख्यान

36

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में महिला प्राध्यापकों एवं स्टाफ हेतु “वित्तीय जागरूकता  एवं बैंक में बचत योजना  “विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ . सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन में तथा समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू के मार्गदर्शन में किया गया ।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड राजनांदगांव द्वारा बैंक में बचत एवं वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था से आए बैंक मैनेजर धनंजय सिंह द्वारा बैंक में बचत, ऋण व्यवस्था तथा ब्याज दर, पॉलिसी के संबंध में विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम के समापन में उक्त संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला अप्राध्यापकों को पौधे वितरित  किए गए एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण महिला उपस्थित रहे।

Previous articleराजनांदगांव : शपथ ग्रहण के उपरांत महापौर मधुसूदन यादव मोहारा पहुंचे
Next articleभगोरिया की मस्ती में झूमते-नाचते टोलियों को देखकर पाँव अपने आप लगते हैं थिरकने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव