राजनांदगांव. बसंतपुर थाना अंतर्गत गत रात्रि लगभग 11.30 बजे दो युवकों में आपसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद युवक ने चाकू निकालकर अपने ही वार्ड के युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया.
जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार चौखड़िया पारा में गत रात्रि 11.30 बजे के आस पास डायल 112 के आरक्षक श्यामा साहू द्वारा मोबाईल से सूचना दी गई कि चौखड़िया पारा में संजू यदु पर मनीष यादव ने चाकू वार कर दिया है. जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उक्त युवक मृत्यु हो गई है . प्रार्थी प्रमोद यदु पिता पंचराम यदु उम्र 17 साल साकिन चौखड़िया पारा वैष्णो देवी मंदिर के पीछे वार्ड नं0 40 राजनांदगांव की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. प्रार्थी के अनुसार घटना 7 जनवरी के करीबन 22-30 बजे, चौखड़िया पारा वैष्णो देवी मंदिर के पास की बताई जा रही है. आरोपी का नाम मनीष यादव पिता विजय यादव उम्र करीबन 20 साल साकिन चौखड़िया पारा राजनांदगांव है. प्रार्थी ने बताया कि रात्रि में चौखड़िया पारा वैष्णो देवी मंदिर के सामने बड़े भाई संजू यदु के साथ खड़ा था. तभी मनीष यादव भी वहां पर आकर खड़ा हुआ मनीष यादव ने मुझें बोला कि तेरे भाई को मैं मारूंगा. मैं मनीष यादव को पूछा मेरे भाई को क्यों मारोगे तब मनीष यादव ने बोला कि उनसे मुझसे गाली गलौच की है. इस कारण मै मारूंगा . तब मैं मनीष यादव को बोला की मारपीट मत करना इसके बाद मैं अपने भाई संजू यदु के साथ घर जा रहा था. इसी बीच मनीष यादव अपने पास रखे चाकू से मेरे भाई संजू यदु के सीने में वार कर दिया. जिससे मृतक लहूलूहान हो गया. उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने मृतक संजू यदु को मृत घोषित कर दिया. इस मामले को लेकर वार्ड में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है. वार्ड में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल लगाया गया है. ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो सके. देर रात हुई हत्या के मामले में आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
