राजनांदगांव । पार्टी निर्णय के विरूद्ध नगर पंचायत छुरिया में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 8 नेताओं को निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू के आदेश अनुसार कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया। इसमें भोजवानी साहू वार्ड 15, सलमान खान वार्ड 3, सादिक मेमन वार्ड 5, आसिफ खान वार्ड 6, अनिल लारोकर वार्ड 6, रेणुका साहू वार्ड वार्ड 8, ताहिर खान वार्ड 10, नारद उइके वार्ड 14 शामिल है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
