न्योता भोज के बाद बच्चों को कॅरियर बनाने दिया मार्गदर्शन
उपरवाह. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमडीलेवा में कक्षा छठवीं एंव सातवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। हीरालाल ठाकुर ने न्योता भोज में बच्चों को केला, सलाद, मिठाई, खीर व पुड़ी खिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सरपंच तेजराम साहू ने बच्चों को आगे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर कॅरियर बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को पांच सौ रुपए नकद भी दिए। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरालाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य संयमी एवं व्यवहार शील बनता है। प्रधानपाठक परदेशी राम साहू ने कहा कि पढ़ाई एक निरंतर प्रक्रिया है, जीवन भर शिक्षा प्राप्त करते रहना चाहिए। शिक्षकों द्वारा आठवीं के बच्चों को टिफिन बॉक्स और बच्चों द्वारा स्कूल के सभी शिक्षकों को एक एक अगूंठी भेंट में दिया।कार्यक्रम को प्राथमिक शाला प्रधान मोमन साहू, शालेय शिक्षक हेमलता वर्मा, मनीष बरैया, शाला उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, शिक्षाविद् महादेव टंडन, पवन साहू, आशा साहू, कुंज भारती टंडन, सारिका चांदने, सुरेखा टंडन, बोधन ठाकुर, मुन्नालाल साहू, सुरेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान परदेशी राम साहू ने किया। शिक्षक मनीष बरैया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
