राजनांदगांव| मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत गत दिनों मोतीपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन रखा गया। शासन की इस अभिनव पहल में मोर संगवारी के माध्यम से सभी नव विवाहित दंपतियों को विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस त्वरित सुविधा से सभी दंपती अत्यधिक प्रभावित हुए और शासन की इस योजना के माध्यम से मिल रही सेवाओं की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर संजय अग्रवाल, नव निर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नागरिकों को मोर संगवारी योजना के माध्यम से सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
