भिलाई । छॉलीवुड में एक ऐसा निर्माता आये है जो छॉलीवुड और उनसे जुडे लोगों को लिये बेहद दरियादिली दिखाते हुए छॉलीवुड के साथ ही छॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे है। उनका नाम है मोहित साहू। वे छॉलीवुड के निर्देशकों के साथ ही कलाकारों, टेक्निशियनों व इस फिल्म इंडस्ट्रीज से जुडे लोगों के लिए वे अपने प्रोडक्शन हाउस एन माही फिल्म्स के बेनर तले लगातार कई कई फिल्म बना रहे है, और सबको रोजगार देने का कार्य तो कर ही रहे है, हर महिने उनके फिल्में की शूटिंग होती रहेगी और हर साल एक दर्जन से भी अधिक फिल्में वे बनाने की घोषणा करते हुए इस पर अमल शुरू कर दिये है और वे अभी एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग की शुरूआत भी कर दिये है, फूफू 420, राजलक्ष्मी और जानवी मेरी जान। इसके साथ ही वे एक बहुत बड़ा रिस्क लेने का कार्य कर रहे है जो वास्तव में एक बहुत बडे जुआ के समान है। वे लगातार शहरी क्षेत्रों के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों व कस्बों, गांवों के कलाकारों को ढूंढ निकालकर सभी को योग्यतानुसार हिरो,हिरोईन, खलनायक, चरित्र अभिनेता, गीतकार, संगीतकार बनाने का कार्य ऑडिशन लेकर कर रहे है, और वे एक हद तक सफल भी होंगे। छॉलीवुड में जहां लोगों की सोच होती है कि फिल्म चलने के लिए कहानी और गानों में दम के साथ ही पुराने नामचीन व अनुभवी कलाकार एक सफल फिल्म के लिए आवश्यक है। मोहित साहू छॉलीवुड के अधिकांशतर निर्देशकों को लेकर फिल्म बना रहे है और जहां कहानी के अनुसार पुराने मंझे हुए व अनुभवी कलाकारों को लेकर फिल्म बना ही रहे है। इसके साथ ही कई कई फिल्में सभी नये कलाकरों को लेकर पूरी फिल्म का निर्माण करवा रहे है। इसका जीता जागता उदाहरण है छत्तीसगढी फिल्म जानवी मेरी जान जिसमें हिरो, हिरोईन खलनायक, चरित्र अभिनेता सहित सभी पूरे कलाकार नये चेहरे हैं, और इस फिल्म का निर्देशन भिलाई के प्रसिद्ध डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे कर रहे है जो एक बहुत मंझे हुए एक्टर भी है। इसके पहले उनके निर्देशन में बनी फिल्म बंधन प्रीत के, दुल्हन पिया की सहित कई फिल्में सिनेमाघरों व उसके बाद यूटयूब में आ चुकी हैं। धर्मेन्द्र चौबे के बारे में लोगों का मानना है कि वे बहुत ही अच्छे डायरेक्टर हैं जो किसी भी कलाकार से बढिया से बढिया अभिनय करवा लेते है, शायद यही सोचकर मोहित साहू ने सभी नये कलाकारों को लेकर फिल्म बनाने की पहली जिम्मेदारी धर्मेन्दे्र चौबे को दी है। सभी नये कलाकारों से अभिनय कराना बहुत कठिन कार्य पर वो डायरेक्टर ही क्या जो नये लोगों से भी बिढया अभिनय ना करवा लें-धर्मेन्द्र चौबे एन माहि फिल्म्स प्रोडक्शन के बेनर तले बना रहे फिल्म जानवी मेरी जान के डायरेक्टर धर्मेंन्द्र चौबे ने हमारे संवादादाता से चर्चा करते हुए बताया कि छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता मोहित साहू की सोच है कि गांव, देहात व दूर दराज क्षेत्रों व अन्य शहरो के भी प्रतिभावान युवाओं को सिल्वर स्क्रीन में मौका मिले और वे अपना व अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ सहित पूरे देश में नाम कमायेे। मोहित साहू जितने सहज,सरला, मृदुभाषी व मिलनसार है उतने ही बडे छॉलीवुड के सबसे बडे शुभचिंत है, आज के दौर में कौन किसका ख्याल रखता है । जिसके पास पैसे है या बडे पैसा वाला है वे अपना पैसा दबा कर रखते है या दूसरे बिजनेस में लगाते है लेकिन मोहित साहू
बडा बडा रिस्क लेकर लगातार हर साल कई कई फिल्मे बनाने का रिस्क ले रहे है। उसमे सबसे बडा रिस्क तो ये है कि सभी नये कलाकारों को लेकर फिल्म बनाना क्योंकि इसके चलने व लागत निकालने की गारंटी नही होती है, फिर भी मोहित साहू इस मिथक को तोडऩे का काम कर रहे है। एक प्रश्र का उत्तर देते हुए धर्मेन्द्र चौबे न कहा कि हॉ सभी नये कलाकारों को लेकर फिल्म बनाना एक डायरेक्टर के लिए बहुत बडा रिस्क होता है, अनुभवी से तो सभी कम समय में बढिया कार्य करवा सकते है लेकिन नये लोगों से अच्छा अभिनय करवाना बहुत कठिन कार्य होता है, यह बहुत बड़ा चैंलेंज है, फिर भी मोहित साहू न
मुझपर विश्वास कर इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मुझे दिये है, उस पर खरे उतरने की कोशिश कर रहा हूं। लेनिक वो डायरेक्टर डायरेक्टर ही क्या जो नये और बिना अनुभवी लोगों से कार्य ना करवा ले। ऑडिशन के द्वारा इस फिल्म जानवी में जितने भी कलाकारों का चयन हुआ है वह सभी प्रतिभावान है और वे अच्छा अभिनय कर रहे है। धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि इस फिल्म के सभी कलाकार नये चेहरे है जिसमें फिल्म के हिरो नितेश देशमुख, हिरोईन
अंजलि शुक्ला भाटापारा, खलनायक भूवन साहू, के साथ ही सागर तिवारी, रवि
यादव, कुणाल नायक, दीक्षा साहू, राजेन्द्र कपूर, अमन गुप्ता के अलावा और
बहुत सारे अन्य कलाकार इस फिल्म में कार्य कर रहे है। फिल्म के राईटर
जहां प्रोडयूसर मोहित साहू है, वहीं संवाद लेखक सुशील श्रीवास्तव उर्फ
प्रेम है। फिल्म के सभी दृष्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य
छॉलीवुड के अनुभवी डीओपी पवन रेड्डी है कर रहे है। गीत संगीत ओमी ने दिया
है। यह फिल्म प्रेमकथा पर आधारित है। इसमें एसोसिएट डायरेक्टर अंशु
चौबे, असिस्टेंट डायरेक्टर मुत्युंजय,प्रोडक्शन हेड दीपक बंजारे है।
फिल्म का मुहुंर्त महाशिवरात्रि के दिन कोसानगर में हुआ और उसके बाद
फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और अभी भिलाई व उसके आस पास इसकी शूटिँग
चल रही है।
छत्तीसगढ के कोने कोने से प्रतिभावान कलाकारो को आगे बढाकर कामयाब बनाने
का है सपना-मोहित साहू
इस मामले में प्रोडयूसर मोहित साहू का कहना है कि छत्तीसगढ के कोने कोने
से प्रतिभावान कलाकारो को आगे बढाकर कामयाब बनाने का मेरा सपना हैं। मुझे
पता है कि छत्तीसगढ में बहुत अच्छे अच्छे प्रतिभावान कलाकार है लेकिन
उनको सही समय पर उचित प्लेटफार्म नही मिलता है। या दूर दराज के होने के
कारण या आर्थिक मजबूरी के कारण वे आगे नही आ पाते है, इसलिए मेरी सोच है
कि ऐसे लोग आगे आये और अपना सिल्वर स्क्रीन पर आने का सपना पूरा करें और
जो इस क्षेत्र में जैसा जैसा भी व्यक्ति है और जो भी उनमे प्रतिभा है वे
हमारे द्वारा आगे आये और अपना कैरियर बनाये। मेरी सोच है कि जब ईश्वर ने
मुझे मानव जीवन दिया है तो मैं लोगों का भला करूं और कुछ करके दुनिया से
जाऊं। इसलिए मैं प्रदेश के सभी जिलों व दूर दराज क्षेत्रों में जाकर
ऑडिशन लेकर प्रतिभावान लोगों को प्लेटफार्म देने का कार्य कर रहा हूं।
