प्रथम दिवस में 5 सत्र संपन्न हुए
राजनांदगाँव, 26 दिसम्बर,पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने और अपने लक्ष्य व सिद्धांतों को बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज घुमका एवं राजनांदगांव ग्रामीण मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय गायत्री विद्यापीठ के ऑडिटोरियम में किया गया। मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू एवं रोहित चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को इतिहास, वर्तमान परिस्थितियां एवं भाजपा की देश के प्रति भूमिका का एहसास कराने के लिए ही प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन आज वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी ने किया, प्रथम विषय भारत की वैचारिक मुख्यधारा पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोलछा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया ,दृतीय वक्ता के रूप में जिला महामंत्री सावन वर्मा ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को समभाव में रहने, पढ़ाई तथा अध्ययन करने, लेखन क्षमता बढ़ाने, ईमेल करने की कला सीखने, भाषण कला के बारे में विस्तार से बताया सावन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सर्वगुण संपन्न बनने का आह्वान करते हुए जवाबदेही, समय बद्ध नियोजन, प्रमाणिकता और विश्वसनीयता पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया ।सोशल मीडिया पर जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी द्वारा तृतीय सत्र में भाजपा का लक्ष्य इतिहास पर कार्यकर्ताओं की सकारात्मक पृष्ठभूमि और सोशल मीडिया में सकारात्मक भाव से उपयोग करने की बात कहते हुए कई प्रसंगों के माध्यम से अपनी बात रखी ।चतुर्थ सत्र में हमारा विचार परिवार पर पूर्व जिला महामंत्री कोमल सिंह राजपूत द्वारा भाजपा के 13 आयाम एवं 63 विविध अनुषांगिक संगठन का परिचय कराते हुए कहा कि भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए भाजपा राजनीति करती है उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से मात्र शक्ति को जगाने का आह्वान भी किया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का श्री राजपूत जी ने आवाहन किया। अंतिम वक्ता के रूप में किसान नेता अशोक चौधरी ने विगत 6 वर्ष में किए गए अंत्योदय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की बात की थी परंतु कांग्रेसमें महात्मा गांधी को ही तस्वीरों में कैद कर लिया और उनके विचारों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया भाजपा की मोदी सरकार ने महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान को जन जन की आवाज बना दिया श्री चौधरी जी ने केंद्र की सभी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए पिछले 6 वर्षों में अंत्योदय के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति के विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी को विस्तार से बताया ।
