Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8,...

राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 के सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई

24

– निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

राजनांदगांव। रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 व 10 का सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी से विमल साहू (विभा), निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा से जागृति चुन्नी यदु, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7- तुमड़ीबोड़ से महेन्द्र कुमार यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव से किरण अमर साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका से प्रशांत कोडापे एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतलाब से अनिता मंडावी को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। इस दौरान अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा से किरण विनोद बारले, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 -लिटिया से शीला टाकेश सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 3 टेड़ेसरा से अंगेश्वर देशमुख, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 सिंघोला से देवकुमारी साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी से विमल साहू (विभा), निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा से जागृति चुन्नी यदु, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7- तुमड़ीबोड़ से महेन्द्र कुमार यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव से किरण अमर साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका से प्रशांत कोडापे एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतलाब से अनिता मंडावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनी चारभाठा से बिरम रामकुमार मंडावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला से किरण रविन्द्र वैष्णव एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा से गोपाल सिंह भुआर्य निर्वाचित हुए है।

Previous articleमध्य प्रदेश बोर्ड की आठवीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला
Next articleCG : टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगों के लिए बनेगा रैंप रूट, बुकिंग पर छूट भी