मुंगेली . कलेक्टर श्री पी. एस एल्मा ने आरबीसी 6-4 के तहत विभिन्न कारणों से मृत 5 व्यक्तियों के वारिसों के लिए प्रति व्यक्ति चार लाख रूपये की मान से 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होने तहसील लोरमी के ग्राम करनकापा के श्री रामसिंह भास्कर के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री भुरूवा भास्कर, पिता स्व. रामसिंह भास्कर, तहसील पथरिया के ग्राम चुनचुनिया के श्री भोजराम के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस रामा निषाद, पिता रामलाल निषाद, ग्राम खजरी के श्री बिसाहू के तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री मंगलू राम निषाद, पिता स्व. बिसाहू राम, तहसील मुंगेली के ग्राम चकरभट्ठा के पूर्णिमा यादव के तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस रामकृष्ण यादव, पिता कंगलू यादव तथा ग्राम दशरंगपुर के श्री किन्शु साहू पानी की टंकी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री पुनउराम, पिता खेलूराम के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
