राजनांदगांव भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सुविधा देने अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए एटीवीएम (ऑटोमेटेड टिकट वेडिंग मशीन) यूटीएस मोबाइल एप उपलब्ध कराया है। यूटीएस मोबाइल एप से यात्री अपने मोबाइल पर अनारक्षित टिकट,प्लेटफॉर्म टिकट, मासिक सीजन टिकट एवं क्वार्टरली सीजन टिकट बुक कर सकेंगे। यह सुविधा यात्रियों को स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े होने से बचाने साथ डिजिटल माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी।
स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान प्रणाली चौबीस घंटे उपलब्ध होगी। नागपुर मंडल द्वारा मंडाल के 19 स्टेशनों में आमगांव, ब्रह्मपुरी, भंडरारोड़, तुमसर रोड, बालाघाट, चांदाफोर्ट, छिंदवाडा, डोंगरगढ़, गोंदिया, कामठी, घंसौर, इतवारी, मूलमरोड़ा, नागभीड़, नैनपुर, वडसा, सिवनी, तिरोड़ा, राजनांदगांव) में कुल 21 एटीवीएम मशीन का संचालन करने फेसिलिटेटर की नियुक्त की जानी है। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। दिलीप सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया इच्छुक व्यक्ति सुविधा का लाभ ले सकते है। टेंडर प्रक्रिया में सेवा निवृत्त रेल कर्मियों की तरह आम लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। प्राथमिकता पहले सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को दी जाएगी वे टेंडर प्रक्रिया में नहीं आते हैं तो बाहरी लोगों को मौका दिया जाएगा।
