राजनांदगांव शहर के रेवाडीह इलाके में हाईवे में एक राहगीर से मोबाइल लूट लिया गया। घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि डिलापहरी निवासी भोला राम वर्मा अपने निजी काम से रात में राजनांदगांव आ रहे थे, वे रेवाडीह चौक के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात आरोपी उनके जेब से मोबाइल लूटकर भाग निकला। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
