Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : आयुक्त ने शहर में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

राजनांदगांव : आयुक्त ने शहर में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

28

सफाई कर कचरा उठाने, झिल्ली पन्नी एसएलआरएम सेन्टर भेजने के निदेश

राजनांदगांव। साफ सफाई में सुधार लाने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सफाई का हाल जानने शहर के सभी वार्डो का दौरा कर स्वास्थ्य अमला को दिशा निर्देश दे रहे है। उन्होंने कौरिनभाठा, सहदेव नगर एवं गुडाखू लाईन व सिनेमा लाईन में साफ सफाई देख सफाई कर्मी से चर्चा कर नियमित रूप से कचरा उठाने झिल्ली पन्नी एसएलआरएम सेन्टर भेजने के निर्देश दिये।
कौरिनभाठा क्षेत्र में सफाई का जायजा लेकर सभी गलियों में सफाई करने कहा, नागरिकों से भी चर्चा कर उन्हांेने अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने, गिला सुखा अलग अलग डिब्बे मंे रख स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस दिये। सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर पानी की पर्याप्तता के साथ साथ ठीक से सफाई करने संबंधित को निर्देशित किये। उन्होंने सहदेव नगर में साफ सफाई देख नियमित रूप से झाडू लगाकर कचरा उठाने कहा तथा खाली भूमि में कचरा व झिल्ली पन्नी देख सफाई कर झिल्ली पन्नी एसएलआरएम सेन्टर में भेजने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को दिये। हाजरी रजिस्टर की जॉच कर कर्मचारियों की जानकारी लिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is cd77d322-b616-42ac-a710-d8a31b5e9a75-1002x1024.jpg

गौरव पथ रोड मेें पार्टी पापर बिखरे देख आयुक्त ने कार्यवाही करने कहा, वही सिनेमा लाईन में पान ठेला के पास कचरा देख जुर्माना लगाने कहा। गुडाखू लाईन में उन्होंने साफ सफाई देख कहा कि चुकि शहर का व्यस्तम मार्ग है, सुबह से भीड की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिसे ध्यान में रखकर सुबह निर्धारित समय मे ही सफाई करावे, जिससे साफ सुथरा दिख सके। उन्होंने दुकानदारो से डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा नही फैलाने व अपना समान दुकान की सीमा में रखने समझाईस देने कहा।

Previous articleजर्मनी जीआईएस-2025 में पार्टनर कंट्री के रूप में होगा शामिल
Next articleCG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू