Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाईन बेसन के विक्रय को...

राजनांदगांव : खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाईन बेसन के विक्रय को जिले में किया गया प्रतिषिद्ध

1

राजनांदगांव । खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड बिशप लेफराय रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल के खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाईन बेसन के विक्रय को राजनांदगांव जिले के संपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिषिद्ध किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद द्वारा निर्माता फर्म टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड बिशप की खाद्य नमूना गुणवत्ता की जांच हेतु संकलित किया गया था। कैली लैब प्राईवेट लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश के जांच प्रतिवेदन में खाद्य पदार्थ पैक्ड टाटा संपन्न फाईन बेसन को असुरक्षित पाया गया।

Previous articleवार्ड 12 बदखर में 72.84 लाख की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन
Next articleविभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल