राजनांदगांव | मिली जानकारी मुताबिक ग्राम मौहाभाठा में रहने वाले गोपाल कोठारी अपनी बाइक से काम पर जाने निकले थे, तभी उन्हें कुमारी ढाबा के पास हाईवे में अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। सोमनी इलाके में दो बाइक की भिड़ंत में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12.30 बजे की है। दो बाइक की भिड़ंत में गोपाल कोठारी गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें एबुलेंस की मदद से हास्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उन्होंने हास्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
