राजनांदगांव | भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वर्षों से प्रयासरत भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा स्वदेशी मेले का भव्य उद्घाटन गत दिनों किया गया। स्टेट स्कूल मैदान में 23 फरवरी तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही रोजाना सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुति भी दी जा रही है। गत दिनों लोक गायिका अल्का चंद्राकर ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। रायपुर के सुप्रसिद्ध शदानी दरबार संत शिरोमणि युधिष्ठिर लाल महाराज प्रमुख रूप से स्वदेशी मेले में आशीर्वाद देने पहुंचे। उद्घाटन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि नव निर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे।
